Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Death : सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की जहर खाने से मौत

By
On:

मुलताई – रेलवे से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौलखेड़ा निवासी चैतराम पिता दम्मू परिहार (58) ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार को जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उन्हें उल्टियां होने लगी तो उनकी पत्नी के पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें जहर खा लिया है। इसके बाद उन्हें तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्री परिहार कुछ दिनों पूर्व ही रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने जहर किस कारण से खाया इसका खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News