Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया-शुक्ला

By
On:

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर पत्रकारवार्ता

Betul Newsबैतूल कांग्रेस सरकारों ने युवाओं को हमेशा ठगने का काम किया है। कभी बेरोजगार भत्ते के नाम पर ठगा तो कभी ढोर चराने के नाम पर तो कभी ढोल बजाने के नाम पर ठगा है। वहीं भाजपा सरकार ने युवाओं को हर क्षेत्र में नए अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाया है।

उक्त आशय के विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा कार्यालय में व्यक्त किये। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सीखो कमाओ योजना आरंभ की है। यह योजना 4 जुलाई से शुरू हो गई है। यह योजना युवाओं के लिए प्रगति के नए द्वार को खोलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में लगातार युवाओं को सशक्त एवं समृद्ध करने के लिए कदम उठाये हैं, चाहे वह स्वरोजगार मेलों के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की बात हो चाहे युवा नीति के माध्यम से युवाओं के कल्याण की बात हो, हर संभव प्रयास सरकार ने युवाओं के हित को ध्यान में रख कर किये हैं।

लर्न एंड अर्न शैली पर आधारित | Betul News

योजना के उद्देश्य यह योजना लर्न एंड अर्न शैली पर आधारित है और इससे प्रदेश के युवाओं को अपने कौशल में दक्ष होने के अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई समाप्त होते ही युवाओं के पास अपने कौशल को निखारने का और साथ ही साथ पैसे कमाने का अवसर होगा। यह क्रांतिकारी योजना युवाओं को बैसाखी पर चलना नहीं, अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की पात्रता की बात करें तो 18 से 29 वर्ष के युवा इस योजना के लिए पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या उससे उच्च होगी। प्रशिक्षणार्थियों को मासिक रूप से 8 से 10 हजार रुपये स्टाइपेंड के रूप में देने का प्रावधान है। 12वीं उत्तीर्ण छात्र का 8 हजार, आईटीआई उत्तीर्ण छात्र को 8500, डिप्लोम उत्तीर्ण को 9 हजार एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता को 10 हजार रूपए स्टाइपेंड प्राप्त होगा।

श्री शुक्ला ने कहा कि इस योजना से प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोडऩे का लक्ष्य सरकार ने रखा है और यह योजना आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने की ओर लिया गया क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगी।

बढ़चढक़र कार्य करेगा युवा मोर्चा | Betul News

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में युवा मोर्चा बढ़चढक़र कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता युवाओं को पंजीयन में बढ़ चढक़र सहायता करेंगे एवं हर प्रकार से इस योजना को सफल बनाने हेतु पूर्ण प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष टेकाम, मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रमेश राजपूत भी मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Betul News – कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया-शुक्ला”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News