Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Instant Idli Recipe – आसानी से रात के बचे चावल से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी इडली, जानिए रेसिपी,

By
On:

Instant Idli Recipe – सुबह के नाश्ते में सभी एक स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेना चाहते हैं। खासकर, साउथ इंडियन डिश इडली ब्रेकफास्ट के लिए बहुत पसंद की जाती है। अब हम आपको रात के बचे हुए चावल से इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। अक्सर घरों में रोज़ चावल बनाए जाते हैं, और कई बार चावल बच जाते हैं। इस स्थिति में, बचे हुए चावल से आप अगले दिन टेस्टी नाश्ता इडली तैयार कर सकते हैं। पके चावल से बनी इडली का स्वाद सभी को पसंद आएगा, और इसे बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है।

यह भी पढ़े – Masala Fried Rice Recipe – रेस्ट्रोरेन्ट जैसा मसाला राइस बनाये अब घर पर, फॉलो करें यह रेसिपी,

रात के बचे हुए चावल से तैयार होने वाली इडली में सूजी और दही का उपयोग भी किया जाता है। अगर आपने इस रेसिपी को अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो आप आसानी से हमारी बताई विधि के अनुसार इसे बना सकते हैं। इसमें सूजी और दही की मिश्रण से बनी इडली बेहद स्वादिष्ट होती है।

सामग्री:

2 कप रात के बचे हुए चावल
1 कप सूजी
1 कप दही
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तेल या घी (ग्रीसिंग के लिए)

तैयारी के ये आसान सी स्टेप्स देखे:

सुबह के नाश्ते में स्वाद से भरपूर इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्लेंडर में डेढ़ कप पके हुए चावल और एक कप पानी डालें। अब चावल को ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीसें ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए। इसके बाद, चावल से तैयार बैटर को एक बड़े बाउल में ट्रांसफर करें और अलग रखें।

अब सूजी को एक बर्तन में निकालें और उसे ठंडा होने दें। इसके बाद, सूजी में एक कप दही और थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को चावल के बैटर में डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब सारे घोल को 3-4 मिनट तक अच्छे से फेंटें, जिससे बैटर एकदम हल्का हो जाए।

इसके बाद, बर्तन को ढककर घोल को 20 मिनट के लिए अलग रखें। इतने समय में बैटर थोड़ा फूल जाएगा।

अब घोल में आपकी आवश्यकता के हिसाब से पानी डालें और एक बार फिर से फेंटें। इसके बाद, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इडली पॉट लें और उसमें थोड़ा सा ऑयल लगाएं। तैयार घोल को इडली पॉट में डालें और मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक स्टीम करें। इस समय में, इडली पूरी तरह से पक जाएगी।

यह भी पढ़े – Green Chilli Price: टमाटर की बहन हरी मिर्च के भी बढ़ रहे भाव, जानिए क्या है वजह|

अब पकी हुई इडली को एक बर्तन में निकालें। इसी तरह से सारे घोल से इडली तैयार करें। अब आप नाश्ते के साथ सांभर या चटनी के साथ इडली का सर्विंग कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Instant Idli Recipe – आसानी से रात के बचे चावल से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी इडली, जानिए रेसिपी,”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News