Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident : महाराष्ट्र पासिंग कार बैतूल में जली,चालक भी जिंदा जला

By
On:

पुलिस खंगाल रही टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज

बैतूल-रानीपुर थाना क्षेत्र के खमालपुर गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कि कार में आग लग गई। कार में लगी आग के कारण कार चालक जिंदा जल गया। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वही सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल एवं घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की फायर फायर भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का प्रयास किया गया । आग पर जब तक काबू पाया तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई । कार में व्यक्ति भी जल गया है जिसका जला हुआ पैर दिख रहा था ।

रानीपुर थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया

रात 8 बजे सूचना मिली कि खमालपुर के पास एक कार जल रही है। तत्काल हंड्रेड डायल की टीम रानीपुर पुलिस मौके पर पहुची । घोड़ाडोंगरी से फायर ब्रिगेड बुलबाई गई । आग पर काबू पाया गया है लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है । चेचिस से कार का नंबर ट्रेस हुआ है जो महाराष्ट्र पासिंग है । कार का नंबर है MH DX 8305 ।

श्री धुर्वे ने बताया कि कार की दिशा बैतूल तरफ थी और बाएं दिशा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कि कार में आग लग गई कार में सवार जिंदा जल गया। टोल नाके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे जिसमे वहां से कार निकलना नही पाया गया । पुलिस जांच कर रही है ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News