Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Death : कार चालक ने मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने फोड़े कांच

By
On:

मुलताई – जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में माता-पिता के साथ खेत से घर जा रहे एक मासूम को कार ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे बाद वहां जमा हुए ग्रामीणों ने गुस्से में वाहन के कांच फोड़ दिये।

हादसा ग्राम बांगा में मुख्य मार्ग पर हुआ। बोरदेही थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मुलताई रवाना कर दिया है।

बोरदेही थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बांगा में नीरज यदुवंशी (6) अपने माता-पिता के साथ खेत जा रहा था। इसी बीच स्कूल के समीप मोरखा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News