Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – ताप्ती ब्रिज से नीचे गिरी युवती घायल

By
On:

पुलिस ने पुल के नीचे से लाकर अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Newsबैतूल खेड़ी ताप्ती ब्रिज से एक युवती के अचानक नीचे गिरकर घायल हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर ताप्ती नदी पर बने ब्रिज पर एक युवती राधा पिता मुन्नालाल चढ़ोकार 19 साल निवासी मेंढा थाना झल्लार खेड़ी जाने के लिए बस में सवार हुई थी लेकिन वह खेड़ी ताप्ती के पास उतर गई। वह ब्रिज पर खड़ी हुई थी इसी दौरान अचानक वह ब्रिज से नीचे गिर गई। 

जब यह घटना राहगीरों ने देखा और फिर पुलिस वाले उसे घायल अवस्था में ब्रिज से ऊपर लेकर आए और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी मिलने पर  झल्लार टी आई अनुराग प्रकाश मौके पर पहुंचे। श्री प्रकाश ने बताया कि राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह झल्लार से खेड़ी जाने के लिए बस से निकली थी वह ताप्ती घाट पर क्यों उतरी और ब्रिज से कैसे नीचे गिरी है यह उसे भी याद नहीं है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – ताप्ती ब्रिज से नीचे गिरी युवती घायल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News