Betul News – आमला – सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मोरडोंगरी में महिला की घर में हुई हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आमला पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा दिया।
बोडखी चौकी प्रभारी पुरषोत्तम गौर ने खबरवाणी को बताया की ग्राम मोरडोंगरी में पति पत्नी के बीच घर के आंगन में झगड़ा चल रहा था। इस बीच क्रोधित पति छन्नू सिलुकर जाति कोरकू ने उसकी पत्नी रूपा सिलूकर उम्र 33 वर्ष कोरकू के सिर पर डंडे से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्राम कोटवार ने आमला पुलिस को बताया मृतिका पति से कहा रही थी मुझे मत मारो मैं तुम्हारे रुपए लौटा दूंगी। लेकिन पति ने एक नही सुनी और डंडे से पत्नी के सिर पर अनेक वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है की पत्नी की मौत होने पर पति ने उसको शव को घर के अंदर बिस्तर पर लिटा दिया था। मृतिका की कोई संतान नहीं थी।





