Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – किराना दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

By
On:

नगदी सहित सामान पर किया हाथ साफ

Betul Newsबैतूल नगर के गंज क्षेत्र में दिल बहार चौक पर स्थित किराना दुकान में चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित गंज क्षेत्र में प्रेमी किराना स्टोर पर बीती रात चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाते हुए दुकान के ताले तोड़कर दुकान के अंदर घुसा और दुकान में रखे काउंटर के अंदर नगदी और दुकान के सामान पर हाथ साफ किया है।

घटना गुरुवार रात 1 से 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले कटे हुए थे। वही इसके बाद दुकान संचालक द्वारा गंज थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकान की बारीकी से छानबीन की है।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है जिसकी फुटेज पुलिस जप्त कर कर ले गई है। दुकान संचालक दीपक पोपली ने बताया है कि चोरी तो काफी बड़ी है लाखों के समान जाने का अंदेशा है दुकान में अधिक सामान होने के कारण अभी फिलहाल कितने का सामान चोरी हुआ है यह बता पाना मुश्किल है। सामान का मिलान किया जा रहा है जिसके बाद जानकारी लग पाएगी कि इतना सामान गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – किराना दुकान में चोरों ने लगाई सेंध”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News