Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – गाय को बचाने नगर पालिका की अनूठी पहल

By
Last updated:

कलाकृति से दिया जा रहा है गौ संरक्षण का संदेश

Betul Newsबैतूल एक ओर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए चहुंओर से आवाज बुलंद होने लगी है तो वहीं दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन ने भी गाय को बचाने के लिए अद्भूत नवाचार करते हुए गौ संरक्षण का शानदार संदेश देते हुए एक कलाकृति को पुलिस ग्राऊंड के पास अम्बेडकर चौक पर लगाई गई है। यह कलाकृति जहां गौ संरक्षण का संदेश दे रही है वही गौ रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित भी करने का काम कर रही है।

ब्रांड एम्बेसडर की नई पहल | Betul News

नगर पालिका की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को दृष्टिगत रखते हुए गाय की कलाकृति का निर्माण करवाया है। श्रीमती गर्ग का कहना है कि हिन्दु मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है और यह पूजनीय पशु है।

गाय को गौमाता के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इसलिए उन्होंने गाय की कलाकृति का निर्माण करवाकर इसे नगर पालिका के सहयोग से अम्बेडकर चौक (पुलिस ग्राऊंड के सामने) पर लगवाया है ताकि गौसंरक्षण का संदेश जन-जन तक जा सके और लोग इस पर अमल सकें। श्रीमती गर्ग ने बताया कि इस कलाकृति को तैयार करने में श्रेणिक जैन, उमा सोनी, पायल सोलंकी एवं विजय यादव का सहयोग प्राप्त हुआ है।

पालीथिन खाने से भी होती है गाय की मौत

नगर पालिका बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर और सीएमओ अक्षत बुंदेला के मार्गदर्शन में गाय की कलाकृति की स्थापना करवाई गई है। इस नवाचार को लेकर सीएमओ अक्षत बुंदेला का कहना है कि पालीथिन खाने से गाय की मौत होती है। इस कलाकृति में गाय के पेट में पालीथिन दिखाई जा रही है। इसको लगाने का उद्देश्य है कि नागरिकों में यह जागरूकता आए कि वह सार्वजनिक स्थलों पर पालीथिन की थैलियों में सब्जियों का कचरा सहित खाने-पीने की सामग्री ना फेंके। यदि उन्हें यह सामग्री डालना है तो पालीथिन से बाहर निकालकर डाले ताकि गायों की असमय मौत होने से रोका जा सके।

इस कलाकृति की लोगों ने की सराहना | Betul News

बैतूल नगर पालिका और ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग के संयुक्त प्रयास से अम्बेडकर चौक पर स्थापित की गई गाय की कलाकृति को लेकर लोगों ने काफी सराहना की है। पंडित योगेश जोशी का कहना है कि हिन्दू धर्म की मान्यता में गाय को हम माता मानते हैं और हम अपनी गौमाता के संरक्षण के लिए अलग-अलग प्रयास करते हैं लेकिन नगर पालिका के द्वारा यह जो प्रयास किया गया है इससे लोगों में जागरूकता आना चाहिए। आनंद अग्रवाल का कहना है कि बहुत ही सराहनीय कार्य है इससे गौसंरक्षण कार्य में मदद मिलेेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News