Betul News – झल्लार(विक्की आर्य)– पुलिस अभिरक्षा से भागे शातिर आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है । झल्लार थाने से एक दिन पहले टॉयलेट गए आरोपी ने आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था ।
पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक नीरज सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैसदेही शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश कश्यप के नेतृत्व मे थाना झल्लार से फरार सातिर मोटर सायकल चोर जो दिनांक 23 जून की रात्री मे करीबन 3.15 बजे आरोपी के द्वारा शौच करने जाने का बहाना बना कर आर. को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था ।
आरोपी के फरार होने के बाद से ही थाना झल्लार पुलिस के द्वारा झल्लार से बाहर जाने वाले कट पाईट ,झल्लार से बाहर जिला एवं प्रान्त को जाने वाले कट पाईटो पर निगरानी रख कर एवं अलग अलग टीम बना कर सतत निगरानी रखी गई एवं सरगर्मी से आरोपी की तलाश की गई ।
झल्लार पुलिस टीम के द्वारा निरन्तर छापा मार कार्यवाही की जा कर आज शनिवार को ग्राम सिवनपाट के जंगल मे लगातार तलाश करने पर आरोपी अक्षय धोटे एक पेड के नीचे बैठा दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर बामुश्कील पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को हथकड़ी के साथ दोपहर धर दबोचने मे सफलता हासिल की गई। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के द्वारा आरोपी की पतारसी में लगी थाना झल्लार पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
फरार आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश, सउनि दिलीप टान्डेकर, संजय कलम,अजय वरखडे, ब्रजेश रघुवंशी, प्रवीण धुर्वे,हर्षवर्धन,जगदीश कवरेती, सुनिल भारती, आर, शिवराम पुष्पतोडे, सैनिक दिलीप साठे, अमित सिंह की महत्वपुर्ण भूमिका रही।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.