शख्स ने तगड़े अरेंजमेंट की हो रही सराहना
8 People On Scooty – आज कल सड़क पर गाड़ियां इतनी हो गई हैं फिर चाहे वो टू व्हीलर हो या फिर फोर व्हीलर सभी अपनी जरूरतों के हिसाब से गाड़ियां खरीदते हैं। ऐसे में जब घर में ज्यादा लोग हो जाए और गाड़ी में जगह कम हो तो लोग तरह तरह की तरकीब अपना कर जुगाड़ करते हुए नजर आते है। लेकिन गाड़ी में कम जगह होने के बाद भी सभी को एडजस्ट कर दिया जाता है ऐसा सिर्फ आपको भारत में देखने मिलेगा।
अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की कैसे एक स्कूटी पर 2 लोग ही आराम से बैठ पाते हैं मगर यहाँ 2 – 4 नहीं बल्कि पूरे 8 लोग स्कूटी पर बैठे हुए हैं। जिसमे की बच्चे शामिल है ऐसे तो शख्स ने सभी नियम कायदों को ताक पर रख दिया है।
एक स्कूटी पर सवार 8 लोग | 8 People On Scooty
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @Ayesha86627087 नाम की यूजर ने शेयर किया है. 9 सेकंड की इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स अपने साथ स्कूटी पर इतने बच्चों को बैठाकर चला जा रहा है. एक बच्चा स्कूटी में पीछे लगे सपोर्ट पर खड़ा है, तीन बच्चे बीच में बैठे हैं और दो आगे खड़े हैं. एक बच्चा बुरी हालत में किसी तरह स्कूटी की बाईं ओर लटका हुआ है. इतना ही नहीं, शख्स ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा है. राह चलते किसी शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड लिया है और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल हुआ वीडियो | 8 People On Scooty
इस वीडियो को अबतक 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर दो पहिया गाड़ी पर दो से ज्यादा सवार लोगों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।





