Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – पुलिस को चकमा देकर भागा शातिर बाईक चोर

By
On:

पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

Betul Newsझल्लार पुलिस अभिरक्षा से एक शातिर बाईक चोर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ भाग गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस इस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी टायलेट जाने के बहाने निकला था और भाग गया।

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक झल्लार पुलिस ने बाईक चोरी के आरोप में अक्षय धोटे जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी सिवनपाट को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से बैतूल सहित महाराष्ट्र की चार चोरी बाईक बरामद हुई थी। कल ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया था। कल रात में आरोपी अक्षय धोटे को हथकड़ी लगाकर एक आरक्षक टायलेट ले गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने आरक्षक को झटका देकर और हथकड़ी छुड़ाकर भागने में सफल हो गया। इस मामले की पुष्टि एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने भी की है।

गौरतलब हे कि आरोपी के पास से एक वाहन मोटरसायकल ड्रीम योगा ठेसका जोड़ ताप्ती से, एक मोटरसायकल होण्डा साईन कम्पनी की परतवाडा महाराष्ट्र से, एक एच एफ डीलक्स मोटरसायकल धामनगांव रेल्वे महाराष्ट्र से, एक मोटरसायकल हीरो होण्डा स्पेंडर ग्राम सिंधी पथरोट महाराष्ट्र से चोरी करना बताया जो कुल मसरुका करीब 2,80,000/- रुपये का जप्त किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

5 thoughts on “Betul News – पुलिस को चकमा देकर भागा शातिर बाईक चोर”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News