दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने आवेदन किया नस्तीबद्ध
Betul News – बैतूल – पिछले 1 महीने से अंतराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति एवं विश्व शांति पुरूस्कार कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। आयोजकों को उस समय झटका लगा जब प्रशासन ने आदेश जारी कर दस्तावेजों के अभाव बताते हुए। कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी और आवेदन नस्तिबद्ध कर दिया गया है।
25 जून को होना था कार्यक्रम | Betul News
21 जून को अपर जिला दंण्डाधिकारी बैतूल ने जारी किये आदेश में बताया कि गगन मलिक फाउंडेशन के निदेशक डॉ. गगन मलिक एवं इंजीनियर सुरेश अग्रवाल ने आमला में 25 जून को अंतराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति एवं विश्व शांति पुरूस्कार कार्यक्रम आयोजित होने के संबंध में 1 जून को पत्र के माध्यम से सूचना दी थी। और आयोजन की अनुमति मांगी थी।
गृह विभाग ने मांगा था अभिमत
उपरोक्त पत्र को लेकर गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के सचिव एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल से प्रतिवेदन एवं अभिमत मांगा गया था। जिसके आधार पर बैतूल पुलिस अधीक्षक से मिले प्रतिवेदन में बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री एवं 11 देशों के शांतिदूत और थाइलैंड के वरिष्ठ बौद्ध भीक्षु सम्मिलित हो रहे है। अंतराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति केन्द्र आमला के द्वारा जो सूचना पत्र प्रस्तुत किया गया है उसमे वीजा की अनुमति व प्रकृति के संबंध में प्रपत्र संलग्न नहीं किए गए है।
संवेदनशील है एयरफोर्स स्टेशन | Betul News
साथ ही विदेशी नागरिकों की सुरक्षा श्रेणी के संबंध में शासन से दिशा निर्देश भी प्राप्त नहीं हुए है। कार्यक्रम स्थल हवाई पट्टी आमला एयरफोर्स स्टेशन है। जो सामरिक दृष्टि से संवेदनशील है। आदेश में बताया गया कि दस्तावेजों के अभाव में इन विदेशी नागरिकों की उपस्थिति में। 25 जून को आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति एवं विश्व शांति पुरूस्कार कार्यक्रम आयोजित किये जाने की अनुमति देना उचित नहीं है। अनुमति के लिए दिए गए आवेदन को नस्तीबद्ध किया गया। आदेश की कॉपी गृह विभाग कमीश्नर सहित संबंधितों को भेजी गई है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.