Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – दादा धर्माधिकारी की मनाई 125 वीं जयंती

By
On:

राजगोपाल पीवी मदुरई सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल

Betul Newsमुलताई पवित्र नगरी मुलताई में दादा धर्माधिकारी की 125 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह पर धर्माधिकारी परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्माधिकारी परिवार के उच्च पदों पर आसीन सभी सदस्य गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू पाटनकर ने बताया कि कार्यक्रम में दादा धर्माधिकारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक डॉक्यूमेंट्री उपस्थित अतिथि गणों को दिखाई गई।

दादा धर्माधिकारी ने क्रांतिकारी विचारों एवं आदिवासी दलितों को हाशिए पर रखे जाने पर विरोध करते हुए जातिगत भावनाओं को दूर करने के लिए कार्य किए गए थे। इस विषय में उनके परिवार के मुंबई उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायधीश भूषण धर्माधिकारी द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांधीवादी विचारक श्री राजगोपाल पी वी मदुरई, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री देवदत्त मानव धर्माधिकारी, विधायक श्री सुखदेव पांसे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश श्री सुश्रुत धर्माधिकारी, मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री भूषण धर्माधिकारी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री रंजन धर्माधिकारी, बैतूल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधा कृष्ण गर्ग बैतूल, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष बाबा माकोड़े, वरिष्ठ कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मार्ग एवं कालेज सभाकक्ष का दादा के नाम पर किया नामकरण | Betul News

कार्यक्रम के पूर्व में मुलताई में जय स्तंभ चौक से गांधी चौक जाने वाले मार्ग का नामकरण आचार्य दादा धर्माधिकारी मार्ग के नाम पर किया गया। वही महाविद्यालय मुलताई में बने सभाकक्ष का नाम दादा धर्माधिकारी के नाम का लोकार्पण किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Betul News – दादा धर्माधिकारी की मनाई 125 वीं जयंती”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News