Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Clen Water Tank : घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत

By
On:

Clen Water Tank : घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत घर के छत पर रखी पानी की टंकी को भी सफाई की जरूरत होती है। वैसे तो इसे साफ कराने के लिए ज्यादातर लोग प्लंबर की मदद लेते हैं, लेकिन आप इसे खुद से ही बिना ज्यादा पैसा खर्च किए साफ कर सकते हैं।

घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ

घर में 24 घंटे पानी के सप्लाई को बनाए रखने के लिए पानी को स्टोर करने की टंकी सबके यहां मौजूद होती है। जिसमें एक बार मोटर चलाकर पानी भर लिया जाता है, और दिन भर इसका इस्तेमाल होते रहता है। घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत लेकिन क्या आपको याद है, इसे आपने आखिरी बार कब साफ किया था? यदि नहीं याद, तो जाकर एक बार टंकी का ढक्कन हटाकर पानी में देखिए। इसकी तली में जमा कचरा देखकर ही आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप रोज कितने गंदे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इतना ही नहीं यदि आपने टंकी को लंबे समय तक नहीं साफ किया तो बदबूदार पानी का अनुभव भी कर सकते हैं। ऐसे में इससे बचने का एकमात्र तरीका है, पानी टंकी की समय-समय पर सफाई। वैसे तो कई लोग प्लंबर से यह काम करवाते है, जिसमें जाहिर है, कि ज्यादा पैसा खर्च होता होगा। लेकिन आप इसे खुद से ही साफ कर सकते हैं। यहां हम आपको पानी की टंकी को साफ करने का आसान और कारगर तरीका बता रहे हैं।

कितने बार करनी चाहिए पानी की टंकी साफ

यदि टंकी पूरी तरह से कवर है, और पानी की क्वालिटी ज्यादा खराब नहीं है, घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरततो हर 6 महीने में एक बार इसे साफ करना काफी होता है। वहीं, स्थिति इसके विपरीत होने पर हर 3 महीने में टंकी साफ करते रहना चाहिए। वरना गंदे पानी से नल जाम होने के साथ इंफेक्शन के होने का भी खतरा रहता है।

सबसे पहले करें ये काम

यदि आप पानी की टंकी को साफ करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसके आधे पानी को निकाल कर किसी दूसरे कंटेनर में स्टोर करके रख लें। या आप इसे खाली होने पर दोबारा भरने से पहले भी धो सकते हैं। ऐसा करना इसलिए जरूरी होता है, ताकि इसमें क्लीनिंग एजेंट को आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। और जरूरत पड़ने पर आप इसमें आसानी से अंदर जा सकें।

टैंक के अंदर की सफाई करें

टंकी को अंदर से चमकाने के लिए आपको इसके अंदर जाने की जरूरत होती है। ऐसा करते हुए अपने साथ पानी और डिटर्जेंट पाउडर का घोल बनाकर ले जाएं। और हार्ड स्क्रब पैड से टंकी की दीवारों को रगड़कर साफ करें।

अगर आपके टैंक में आयरन के गाढ़े दाग हैं, तो आप इसे हटाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सारे दाग कुछ ही मिनटों खत्म हो जाते हैं। इसके लिए दाग पर विनेगर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब दीवारों को स्क्रब करें।

टंकी में बिना उतरे ऐसे करें सफाई

हर कोई टंकी के अंदर जाकर इसकी सफाई नहीं कर पाता है। ऐसे में इसे बाहर रहकर साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए टंकी को बिना खाली किए इसमें 400-500 ml हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिला दें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान पानी का बिल्कुल भी यूज न करें। अब घर के सारे नल खोलकर टंकी के पानी को खाली कर लें। ऐसा करने से नल में जमा कचरा भी साफ हो जाएगा। तली में बचे हुए पानी को साफ करने के लिए एक लंबी लकड़ी में कपड़ा बांधकर पोछते हुए निकाल लें। फिर इसे 10-12 घंटे तक अच्छे से सुखने देने के बाद पानी भर लें। ध्यान रखें कि इस प्रोसेस में समय और पानी की बर्बादी ज्यादा होती है।

यह भी पढ़े : घर के पुराने बोर्ड और पुराने स्विच को झटके में कर देता है साफ Clean यह वाला नुस्खा

घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत

ऐसे निकाले टंकी से डिटर्जेंट पाउडर की चिकनाहट

घर के छत पर रखी हुई टंकी ऐसे करे साफ नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरतएक बार जब आप पूरी तरह से स्क्रबिंग कर लेते हैं, तो उसके बाद पारी आता है टैंक को खंगालने का। टंकी के भीतरी दीवारों को साफ करने के लिए आप पानी के पाइप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टैंक के हर कोने को धोएं और सुनिश्चित करें कि टैंक डिटर्जेंट से मुक्त हो। इसके बाद टंकी में जमा पानी को खाली करके इसे सुखाने के बाद वापस से पानी को भर लें।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News