Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक – श्री भलावी

By
On:

नपा करें प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग: प्रशांत गर्ग

Betul Newsआमला प्रशासनिक कालोनी के आसपास साफ सफाई को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक किया गया। और उन्हें बताया गया कि प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक होती है। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय आमला के अपर जिला न्यायाधीश श्री अतुल राज भलावी, न्यायाधीश श्री राकेश सनोडिया, न्यायाधीश सुश्री रीना पिपलिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हिरामन नागपूरे, सचिव दिनेश सोनी सहित कोर्ट स्टाफ वकील एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने कल प्लास्टिक कचरे को बीनकर साफ सफाई हेतु लोगों को जागरूक कर आमला न्यायालय में एवं वार्ड क्रमांक 5 में प्रशासनिक कॉलोनी के आसपास साफ-सफाई कर जागरूकता अभियान चलाया।

न्यायाधीश अतुल राज भलावी ने साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। न्यायधीश राकेश सनोडिया ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है इसका ऊपयोग स्वास्थ्य समाज के लिए घातक है। हमें चाहिए कि हम अपने घर से कपड़े का झोला लेकर निकले और कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें।

न्यायाधीश सुश्री रीना पिपलिया ने कहा कि जिस प्रकार से दैनिक उपयोग में प्लास्टिक का उपयोग अत्यधिक बड़ रहा है आमजन पॉलिथीन मांगने के आदी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शैंपू एवं अन्य बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट जो छोटे-छोटे प्लास्टिक पाउच में बिकते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि यह नालियो मैं बहकर नदी में जाकर मिलते हैं इससे भूमि जल एवं वायु प्रदूषण होता है हैं इससे प्रदूषण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इस अवसर पर बैतूल से पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट नदी समुद्र, जमीन, वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। वेस्ट प्लास्टिक के लिए कोई नीति बननी चाहिए। इस पर कठोरता से कानून बनाकर रोक लगानी चाहिए। साथ ही इसके रिसाइक्लिंग के लिए नगर पालिका परिषद को मशीन लगाकर जो कचरा एकत्रित करने वाले लोग हैं उनमें जागरूकता लाकर एक नीति निर्धारित की जानी चाहिए।

इससे अवसर पर वकील रमेश नागपुरे, सुरेंद्र खातरकर, मोहम्मद शफी खान, के एल सोलंकी, हरिराम चौधरी, कल्पेश माथनकर, संतोष काकोड़े, नरेंद्र यादव, चंद्रभान नागले, राजेंद्र नागले, कुंतल भावसार, गणेश पंडोले, दशरथ पवार, रवि देशमुख, राजेंद्र उपाध्याय, राघवेंद्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कोर्ट स्टाफ एवं पक्षकार मौजूद थे। इस अवसर पर 51 पीपल अनार नीम अशोक आंवले बेल पत्ती पौधे लगाये गए।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक – श्री भलावी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News