Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – गर्भ निरोधक को लेकर मुस्लिम समाज में भ्रांतियां: गुगनानी

By
On:

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अभ्यास वर्ग में जुटे देश भर के बुद्धिजीवी

Betul Newsबैतूल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग भोपाल में चल रहा है। आठ से ग्यारह जून तक चल रहे इस अभ्यास वर्ग में पूरे देश से मुस्लिम राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी, व्यवसायी, एकेमेडेशियंश और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समविचारी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस राष्ट्रीय वर्ग में बैतूल के प्रवीण गुगनानी ने “जनसंख्या नियंत्रण मुस्लिम दृष्टिकोण से विषय पर सदन को संबोधित किया। प्रवीण गुगनानी ने अपने इस सत्र में कहा की जनसंख्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अक्सर ही मुस्लिम समाज की चर्चा होती रहती है।

इस चर्चा के बहुत से आयाम ऐसे हैं जिन्हें सभी समाजों ने और विशेषत: मुस्लिम समाज ने अवश्य समझना चाहिए। गुगनानी ने कुरान की कई आयतों, कई मुस्लिम संतों व मुस्लिम विद्वानों का हवाला देते हुए बताया की गर्भ निरोधक के उपाय इस्लाम में जायज हैं व धर्मसम्मत हैं। प्रवीण गुगनानी ने कहा की कुछ तत्वों ने गर्भ निरोधक उपायों के संदर्भ में अनावश्यक ही समूचे मुस्लिम समाज की महिलाओं व पुरुषों में तरह तरह की भ्रांतियां फैला रखी है।

ज्ञातव्य है की प्रवीण गुगनानी की प्रकाशित पुस्तक “जनसंख्या असंतुलन एक चुनौती” में उन्होंने मुस्लिम जनसंख्या और देश में बढ़ते जनसंख्या असंतुलन को नए सिरे से परिभाषित किया था। प्रवीण गुगनानी ने जनसंख्या वृद्धि विषय पर संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता, एन आर सी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, बांग्लादेशी घुसपैठिए व रोहिंग्याईयों घुसपैठियों का उल्लेख करते हुए मुस्लिम समुदाय से सीधा, सरल व तथ्यपरक संवाद किया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस राष्ट्रीय वर्ग के इस सत्र में सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल जी, संघ के वरिष्ठतम प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री इंद्रेश, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News