Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – शशि कुमार की हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

By
On:

मृतक की मां ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Betul Newsबैतूल दिवंगत शशि कुमार खातरकर की मौत की जांच कराने और उसके हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर शशि की माँ ने एसपी ने एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को सौंपे ज्ञापन में मृतक शशि कुमार खातरकर की माँ कुंवरबाई ने उल्लेख किया है कि शशि कुमार खातरकर की 28 मईको अज्ञात लोगों द्वारा खेत मे जलाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस जांच टीम द्वारा उसी दिनांक को हत्या(घटना) स्थल पर हत्या की विवेचना साक्ष्य एकत्रण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में पोस्टमार्टम एवं परिवार के बयान लिए गए परन्तु पुलिस विवेचना के 12 दिवस के बाद भी हम लोगो को जांच की प्रगति स्तर से अवगत नहीं कराया गया है। साथ ही हमारे द्वारा बयान में एवं एफआरआई में वर्णित हत्या से संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों से भी कोई पूछताछ नहीं की गई।

इस प्रकार वर्तमान तक इस हत्या प्रकरण में किसी प्रकार की गति प्रगति या परिणाम परिलक्षित नही हो रही। कुंवरबाई ने कहा कि हमारे परिवार के इकलौते बेटे एवं तीन बहनों इकलौते भाई के असमय मृत्यु से पूरा परिवार पीड़ा दु:ख और मानसिक स्तर पर परेशानी के दौर से गुजर रहा है। अत: आप से दिवंगत शशि खातरकर की हत्या की जांच और दोषियों को सजा देते हुए हमें शीघ्रताशीघ्र न्याय दिलाये जाने का अनुरोध है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – शशि कुमार की हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News