Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Crime : कपड़े उतार कर आंगनवाड़ी पहुंचे शराबी ने मचाया हंगामा

By
On:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सूचना पर ग्रामीणों ने पहनाए कपड़े

मुलताई – एक ओर प्रदेश के मुखिया आंगनवाडिय़ों की दिशा और दशा सुधारने के लिए एडाप्ट इन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं हाथठेला लेकर बच्चों के लिए खिलौने एकत्र कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी के समीप ही शराब दुकान खोल दी गई है। जिससे आए दिन शराब के नशे में उत्पात मचाते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब एक शराबी नशे में धुत्त कपड़े उतारकर आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंच गया और जमकर हंगामा मचाने लगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को देने के बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल उसको पकड़े पहनाए और उसकी पिटाई भी की। आंगनवाड़ी के समीप शराब दुकान खोल दिए जाने से आए दिन यहां शराबी उत्पात मचाते रहते हैं।

निर्वस्त्र होकर मचाया हंगामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई ग्राम रिधोरा में एक युवक द्वारा शराब पीकर आंगनवाड़ी में निर्वस्त्र होकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस युवक को गांव के लोगों द्वारा बमुश्किल आंगनवाड़ी से बाहर किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी लकड़ी से पिटाई भी की।

आए दिन करता है हंगामा

बताया जा रहा है कि ग्रामीण अनिल हिंगवे आए दिन शराब पीकर गांव में हंगामा करता है। शराब के नशे में अनिल आंगनवाड़ी पहुंच गया और आंगनवाड़ी पहुंचने के बाद इसने अपने कपड़े उतार दिए। आंगनवाड़ी में उपस्थित महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी तो कुछ ग्रामीणो ने बमुश्किल युवक को कपड़े पहनाएं।युवक आंगनवाड़ी से बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ तो एक व्यक्ति द्वारा इस की लकड़ी से पिटाई भी की गई। बाद में इस युवक को आंगनवाड़ी से बाहर कर दिया गया।

आंगनवाड़ी के समीप खोल दी है शराब दुकान

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनवाड़ी के समीप ही शराब दुकान खोल दी गई है। शराब दुकान के पास ही मंदिर भी है,ऐसे में गांव का माहौल खराब हो रहा है।शराब दुकान गांव से बाहर खोली जानी चाहिए, जिसको लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Crime : कपड़े उतार कर आंगनवाड़ी पहुंचे शराबी ने मचाया हंगामा”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News