Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – हम तो मोहब्बत बांटने आए हैं – निशा बांगरे 

By
On:

अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन को लेकर हुई पत्रकारवार्ता

Betul Newsबैतूल नफरत की दीवारें तोडऩे के लिए हम तो मोहब्बत बांटने आए हैं। जिस तरह देश में जातिवाद को लेकर हिंसाए होती हैं। महिलाओं पर अत्याचार और महिला अपराध बढ़ रहे हैं, ऐसी कई तह की नफरतें देश में देखने को मिल रही है। उक्त बातें पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि 25 जून को आमला में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति पुरस्कार सम्मान समारोह में 11 देशों के मेहमान शामिल हो रहे हैं। जिसमें श्रीलंका के न्यायमंत्री विजयदासा राजपक्षे सहित अन्य शामिल है।

इस कार्यक्रम में एक मुट्ठी अनाज और पवित्र जल लाया जाएगा जिससे प्रसाद के रूप में खिचड़ा बनाया जाएगा और कार्यक्रम में वितरित किया जाएगा। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अखण्ड भारत का केंद्र बिंदु बरसाली है इसलिए मैं अपने अभियान की शुरूवात आमला से कर रही हूं।

इस कार्यक्रम के अलावा आमला क्षेत्र में हर घर अफसर- घर-घर अफसर का अभियान चलाया जाएगा जिससे बच्चों को एक हेल्पलाइन के माध्यम से मदद की जाएगी कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे से तैयारियां करें। साथ ही जहां पर परीक्षा देने जाएंगे वहां पर उनके रूकने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा।

क्योंकि पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया | Betul News

पत्रकारवार्ता के दौरान निशा बांगरे ने बताया कि बच्चों को पंख देने के लिए कि वे उड़ान भर सके इसमें दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन, माधव राव रंगारे वेलफेयर सोसायटी, सम्यक डव्हलमेंट फाउंडेशन व मैत्री सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आमला स्टूडेंट लाइफ हेल्प लाइन के माध्यम से बच्चों को उनकी परीक्षा की तैयारियां करवाने के लिए मदद की जाएगी।

इसी के साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं के लिए भी कार्य किए जाएंगे। इसी को लेकर आमला में बनाए जा रहे घर को समिति को सौंपा जाएगा। और यहीं से सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मेरा ऐसा मानना है कि पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।

विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास

आमला में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति पुरस्कार सम्मान समारोह को लेकर बताया जा रहा है कि ऐसा आयोजन संभवत: प्रदेश में पहली बार हो रहा है। एक मुट्ठी अनाज और पवित्र जल से बनाए जाने वाले प्रसाद खिचड़ा वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को विश्व रिकार्ड के रूप में देखा जा रहा है। विश्व रिकार्ड बनाने के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। इसमें सर्वधर्म प्रतिनिधि के रूप में अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरू प्रतिनिधित्व करेंगे।

घर-घर जाकर करेंगे लोगों को आमंत्रित | Betul News

कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 25 मई से अभियान की शुरूवात होगी। इसमें प्रचार रथ आमला विधानसभा के प्रत्येक गांव में पहुंचेगा जहां पर घर-घर जाकर कार्यक्रम का न्यौता दिया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वे एक मुट्ठी अनाज और पवित्र जल लेकर कार्यक्रम में शामिल हों। 24 जून तक चलने वाले इस अभियान को लेकर आधुनिक साज सज्जा से युक्त प्रचार रथ कल से सडक़ों पर प्रचार करता नजर आएगा।

चुनाव को लेकर नहीं किया स्पष्ट

पत्रकारवार्ता में मौजूद पत्रकारों ने चुनाव को लेकर सवाल की बौछार कर दी। किसी ने पूछा कि आप किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी? किसी ने पूछा टिकट नहीं मिलेंगी तो क्या निर्दलीय लड़ेंगी? नौकरी से इस्तीफा देंगी क्या? ऐसे अनेको सवालों का सवाल देते हुए डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कहा कि मैं प्रशासनिक अधिकारी हूं इस तरह के सवालों का जवाब मैं नहीं दे सकती हूं। हाँ अगर कोई पार्टी टिकट का प्रस्ताव रखेगी तो मैं अपने परिजनों के साथ विचार करूंगी।

यह थे उपस्थित | Betul News

पत्रकारवार्ता में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे, दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन के कैलाश वासनिक, कोटिल्य एकेडमी के राहुल रंगारे, गगन मलिक फाउंडेशन के पीएस खोबरागढ़े एवं स्मृति बाकड़े, कार्यक्रम के सूत्रधार एवं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के पति सुरेश अग्रवाल एवं रिटायर्ड प्रिंसीपल रविंद्र बांगरे भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश अग्रवाल ने किया और आभार रविंद्र बांगरे ने व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Betul News – हम तो मोहब्बत बांटने आए हैं – निशा बांगरे ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News