Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Politics : पहले कांग्रेस फिर भाजपा ने किया भूमिपूजन 

By
Last updated:

1 अस्पताल का 1 घंटे में 2 बार हुआ कार्यक्रम

बैतूल – इसे राजनीतिक सामंजस्य की कमी कहे या ईगो पालना कहे कि एक ही अस्पताल का भूमिपूजन दो-दो बार कर दिया गया। पहले कांग्रेस विधायक निलय डागा और उसके बाद सांसद डीडी उइके द्वारा किए गए भूमिपूजन को लेकर चर्चाओं का जहां बाजार गर्म हो गया है वहीं लोग इसे राजनीति की पराकाष्ठा भी बता रहे हैं।

 विधायक का भूमिपूजन 

पौने 6 करोड़ का बनेगा अस्पताल

बैतूल विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत जो भैंसदेही, बैतूल, चिचोली के बीच सेंटर में पड़ता है और इसके आसपास बड़ी संख्या में गांव है लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। सेहरा बीएमओ डॉ. उदय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने खेड़ी सांवलीगढ़ में 30 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किया है जिसकी लागत 5 करोड़ 73 लाख रूपए है। इसमें एनआरसी, ओटी, डिलेवरी वार्ड सहित सर्वसुविधायुक्त अस्पताल होगा। भवन निर्माण एक साल के भीतर ठेकेदार को करना है।


सांसद का भूमिपूजन

1 अस्पताल के 1 घंटे में 2 भूमिपूजन

खेड़ी सांवलीगढ़ में बनाए जाने वाले अस्पताल भवन का बुधवार शाम 5 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भूमिपूजन करने के लिए भाजपा सांसद डीडी उइके और कांग्रेस बैतूल विधायक निलय डागा को आमंत्रित किया गया था। तय समय पर बैतूल विधायक श्री डागा पहुंचे लेकिन सांसद के नहीं पहुंचने पर उन्होंने पौन घंटे तक इंतजार किया और अंतत: श्री डागा अस्पताल भवन का भूमिपूजन कर अन्य कार्यक्रमों के लिए निकल गए। इसके बाद करीब 6 बजे सांसद डीडी उइके 1 घंटे बाद पहुंचे और उन्होंने भी उसी स्थान पर बैठकर पुन: भूमिपूजन कर डाला।

इनका कहना…

19 फरवरी 2019 को जब कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार थी। तब जिला योजना समिति की बैठक में इस अस्पताल का प्रस्ताव लिया गया था और 2019 में ही स्वीकृत हो गया था। फण्ड बाद में एलाट हुआ। कल शाम को भूमिपूजन कार्यक्रम में मैंने सांसद का पौन घंटे इंतजार किया लेकिन उनके नहीं आने पर मेरे द्वारा भूमिपूजन किया गया।

निलय डागा, विधायक, बैतूल

मैं लेट हो गया था और शायद बैतूल विधायक को जल्दी कहीं जाना था। मेरे संज्ञान में यह नहीं है कि उन्होंने भूमिपूजन किया था या नहीं। मेरे द्वारा भूमिपूजन किया गया है।

दुर्गादास उइके, सांसद, बैतूल

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News