Betul News – बैतूल – एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मंगलवार सुबह 4 बजे घर से घूमने के लिए निकला था, जिस के शव का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन धोटे पिता सहदेव धोटे उम्र 26 वर्ष निवासी उदय परिसर सदर मंगलवार की सुबह 4:00 बजे के आसपास अपने घर से घूमने के लिए निकला था जिसकी सदर ब्रिज के पास स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं परिजनों ने बताया है कि युवक सचिन खुद का ट्रक चलाता है।
जब ट्रक पर नहीं जाता था तो सुबह 4 बजे के आसपास हमेशा घूमने के लिए जाता था वहीं परिजनों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में युवक कैसे आया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।





