Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – प्रभारी मंत्री ने किया अमृत भवन का लोकार्पण

By
On:

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के सहयोग से हुआ निर्मित

Betul Newsबैतूल शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले भारत भारती विद्यालय जामठी में आज अमृत भवन का लोकार्पण किया गया। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की सहायता से निर्मित भारत भारती प्राथमिक विद्यालय अमृत भवन के प्रथम तल का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा किया गया।

शिक्षा के साथ मिलते हैं संस्कार | Betul News

इस दौरान श्री परमार ने भारत भारती विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते हैं। बच्चे देश का भविष्य होते हैं और संस्कारवान बच्चे क्षेत्र के साथ देश का नाम भी गौरवांवित करते हैं।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित | Betul News

कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, मानव संसाधन कापोरेट सामाजिक उत्त रदायित्व विभाग के सहायक प्रबंधक सायन चटर्जी, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के सहसचिव निलाभ तिवारी, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर, गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य उत्तम गायकवाड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित अन्य अतिथिगणों के अलावा भारत भारती स्कूल का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – प्रभारी मंत्री ने किया अमृत भवन का लोकार्पण”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News