Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Smart TV खरीदते वक्त साइज और कीमत के साथ साथ इन बातो पर जरूर दे ध्यान, नहीं तो पछताना पड़ सकता है,

By
On:

Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कीमत ब्रांड और टीवी के साइज के अलावा कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना आपको फायदे का सौदा करवा सकता है। एक अच्छे व्यइंग एक्सपीरियंस के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए बता रहे हैं। घर के लिए एक नया Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आम तौर पर एक यूजर नया स्मार्ट टीवी खरीदते हुए कीमत, ब्रांड और टीवी के साइज को ही अपने दिमाग में रखता है।

यह भी पढ़े – Muffin Cake Recipe: स्वाद के साथ सेहत से भरपूर बेकरी जैसा मफिन केक बनाये अब घर पर,

हालांकि, Smart TV के लिए बजट, साइज और ब्रांड जैसी बातों का ही ख्याल रखा जाना काफी नहीं है। टीवी को लेकर टेक्नोलॉजी से जुड़ी बातें भी मायने रखती हैं, ताकि यूजर को एक अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके।

टेक्नोलॉजी को समझना भी है जरूरी

Smart TV को लेकर वैसे तो बहुत सी नई और एडवांस टेक्नलोजी बाजार में आ चुकी हैं। हर टेक्नोलॉजी को समझना और उसके बाद एक सही Smart TV खरीदना भी मुश्किल काम है, लेकिन जरूरी टर्म्स को समझ लिया जाए तो काम बन सकता है।

Smart TV खरीदते वक्त पिक्चर क्वालिटी के लिए जरूरी ये बातें

कलर वॉल्यूम

नया Smart TV खरीद रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मायने रखेगा। इसके लिए नए Smart TV की पिक्चर क्वालिटी को अच्छा होना जरूरी है। स्मार्ट टीवी में पिक्चर क्वालिटी के लिए कलर वॉल्यूम मानक काम करता है। यह मानक जितना ज्यादा होगा, पिक्चर क्वालिटी उतनी ही बेहतरीन होगी।

हाई डायनामिक रेंज

इसी तरह आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए हाई डायनामिक रेंज टेक्नोलॉजी की भी भूमिका होती है।
यह टेक्नोलॉजी टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले इमेज में कलर, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट के लिए काम करती है। रंगों को अधिक गहराई से दिखाने का काम भी एचडीआर टेक्नोलॉजी का होता है।

यह भी पढ़े – Water Juice Recipe: इस आसान विधि से तैयार करे तरबूज की ठंडी शिकंजी, गर्मी से दिलाएगी राहत,

रिफ्रेश रेट

बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए टीवी का रिफ्रेट रेट भी मायने रखता है। टीवी के स्क्रीन पर एक इमेज एक सेकंड में कितनी बार रिफ्रेश हो रही है, इसकी जानकारी रिफ्रेश रेट से ही मिलती है। रिफ्रेश रेट हर्ट्ज में मापा जाता है। स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज होता है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट आपकी आंखो को और आराम पहुंचा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Smart TV खरीदते वक्त साइज और कीमत के साथ साथ इन बातो पर जरूर दे ध्यान, नहीं तो पछताना पड़ सकता है,”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News