Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Deepak Joshi Congress – जोशी के हाथ में पिता की फोटो- कमलनाथ के हाथ जेब में

By
On:

सोशल मीडिया पर आई फोटो से उठे सवाल, कितना मिलेगा सम्मान?

Deepak Joshi Congressभोपालसोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है और इस फोटो को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की फोटो को कांग्रेस कार्यालय में कितना सम्मान मिलेगा?

यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि फोटो में दिख रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए पिता की फोटो हाथों में लेकर पीसीसी कार्यालय पहुंचे थे और फोटो लेकर कमलनाथ के सामने खड़े थे। वहीं कमलनाथ अपने दोनों हाथ जेब में डाले दिख रहे हैं। फोटो खींचने वाले का उद्देश्य क्या था?

यह तो नहीं पता लेकिन फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि राजनीति में प्रेरणा बने कैलाश जोशी जिनका सभी दल सम्मान करते थे और उनका नाम का आज भी सम्मान से लिया जाता है, मगर कमलनाथ उनकी फोटो के सामने हाथ जोड़े भी नहीं दिखे।

एक-दूसरे पर दिख रहे आक्रमक | Deepak Joshi Congress

दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए 6 माह ही बचे हैं। ऐसे में प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर आक्रमक दिख रहे हैं। जहां कांग्रेस शिवराज और उनकी सरकार को घेरने में लगी है तो वहीं भाजपा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर उनकी आड़ लेते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर आक्रमण किया कि भाजपा के नेता अभी भी कांग्रेस में आने को तैयार हैं। तो वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि जो पार्टी अपनी सरकार नहीं चला पाई उन्हें सरकार बनाने की बात करना शोभा नहीं देता है।

इसके साथ ही श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस में खप नहीं पाता है इसका ताजा उदाहरण सरताज सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया भी है। कांग्रेस अपने विधायकों को तो संभालकर नहीं रख पाती है, जो पार्टी छोड़कर चले गए थे। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को कांग्रेस नोटिस तक नहीं दे पाई है।

तोड़फोड़ की राजनीति शुरू | Deepak Joshi Congress

विधानसभा चुनाव के पहले राजनैतिक दलों में तोड़फोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस भाजपा के असंतुष्ट नेताओं पर डोरे डालने में लगी है, कु छ हद तक कांग्रेस को सफलता भी मिल रही है। तो वहीं भाजपा भी अब आक्रमण की तैयारी में आ गई है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली गए हैं उनके दिल्ली दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह दीपक जोशी की कांग्रेस में एंट्री हुई है उसके बाद पार्टी में कोई बड़ा डैमेज ना हो और असंतुष्टों को कैसे संतुष्ट किया जाए? इसकी रणनीति वरिष्ठ नेताओं के साथ तैयार की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “Deepak Joshi Congress – जोशी के हाथ में पिता की फोटो- कमलनाथ के हाथ जेब में”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News