Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – रूमाना खान बनी डॉक्टर बढ़ाया परिवार का गौरव

By
On:

आज हुई पास इन आऊट सेरेमनी

Betul Newsबैतूल बैतूल की बेटियां जिले का नाम रोशन कर रही हैं और परिवार का गौरव बढ़ा रही हैं। ऐसी ही एक बेटी रूमाना खान जो डॉक्टर बन गई है। रूमाना ने परिवार के साथ ही जिले का नाम भी रोशन भी किया है।

बीडीएस की डिग्री हासिल की | Betul News

जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त हुए सबइंजीनियर सलाहउद्दीन खान महारानी बाई कन्या शाला में पदस्थ शिक्षिका रेहाना खान की बेटी और रेत कारोबारी तौफिक खान की छोटी बहन रूमाना ने भोपाल के एलएनसीटी गु्रप के मेडिकल कालेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की है।

उज्जवल भविष्य की कामना | Betul News

आज भोपाल में मेडिकल कालेज परिसर में पास इन आऊट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, मेडिकल कालेज के डीन, प्रोफेसर और स्टाफ मौजूद थे। रूमाना की इस उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रूमाना के परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। रूमाना ने बैतूल के लिटिल फ्लावर स्कूल से कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई की है। अब आगे वह पीजी करने वाली हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News