बाईक को टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन
मुलताई – मुलताई- नागपुर हाइवे पर ग्राम मालेगांव के पास अज्ञात वाहन ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी की बाइक को पीछे से टक्कर दी। इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।

वहीं टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन फरार हो गया है। बाइक सवार घटनास्थल पर लगभग पौन घंटे तक तड़पता रहा। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना पर उसे एनएचएआई की एंबुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हिया पेट्रोल पंप पर काम करने वाला चन्दोरा खुर्द निवासी मनोज पुत्र भिकारी पंवार (28 साल) पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी कर रात में 10 बजे घर जा रहा था। तभी उसे ग्राम मालेगांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह दूर फिका गया। उसके सर में गंभीर रूप से चोट आ गई और अधिक खून बह जाने से उसकी मौके हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन बहुत ही तेज गति में था और टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.