Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – खदान के पास खड़ी कंडम एम्बुलेंस में लगी आग

By
On:

सुरक्षाकर्मी के निवास से 10 कदम दूरी पर घटी घटना

Betul Newsसारनी – आए दिन स्क्रैप चोरों के द्वारा घटित की जाने वाली घटनाओं से डब्ल्यूसीएल प्रबंधन परेशान नजर आता है। कल रात घटी एक घटना में डब्ल्यूसीएल के सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। कल देर रात डब्ल्यूसीएल की बंद सारनी माइन्स के पास खड़ी कंडम एम्बुलेंस में आग लग गई और धू-धू कर जल गई। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्क्रैप चोरों ने लगाई आग | Betul News

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात में वेकोलि की सारणी खदान परिसर में खड़ी एम्बुलेंस और ट्रक को स्क्रैप चोरों ने आग के हवाले कर दिया। स्क्रैप चोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान डब्ल्यूसीएल को हो रहा है। ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी महाप्रबंधक को नहीं है। बावजूद इसके वारदात रोकने कोई ज्यादा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

पुलिस कर्मियों सहित अन्य ने बुझाई आग | Betul News

इसी का परिणाम है कि स्क्रैप चोरों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार देर रात पाथाखेड़ा क्षेत्र की बंद सारनी खदान परिसर में खड़ी एम्बुलेंस और ट्रक को स्क्रैप चोरों ने आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर डब्ल्यूसीएल सुरक्षा अमला, पाथाखेड़ा पुलिस और नगरपालिका की दमकल टीम पहुँची।

दमकल कर्मी हरेंद्र भारती, हरदेव इवने, अजय यादव के साथ सुरक्षा कर्मी संतोष नागले और पुलिस कर्मियों आग पर काबू पाने का प्रयास किया।करीब दो घंटे तक सुरक्षा, पुलिस और दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाते रहे। तब जाकर सफलता मिली। इस मामले में अब वेकोलि प्रबंधन जांच कर रहा है।

इनका कहना…

डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि बंद सारनी माइंस के पास खड़ी कंडम एम्बुलेंस में आग लग गई है। यह घटना सुरक्षा कर्मी के कमरे से 10 कदम दूरी पर घटी है। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि कहीं से पत्थर मारने की आवाज आई थी वहां देखने गए और वापस आए तब एम्बुलेंस में आग लग चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है।

संदीप परतेती, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – खदान के पास खड़ी कंडम एम्बुलेंस में लगी आग”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News