Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – 2 नकाबपोश घुसे थे केरपानी मंदिर में, एक ने सिर पर रखी थी दानपेटी

By
On:

सीसीटीवी फुटेज मिले पुलिस को, तालाब के पास मिली दानपेटी

Betul Newsझल्लार धार्मिक आस्था के केन्द्र प्रसिद्ध हनुमान मंदिर केरपानी में नकाबपोश चोरो ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है।

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इन फुटेज में मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर दो नकाबपोश अदंर घुसते नजर आ रहे है। इसके अलावा वापसी में एक नकाबपोश सीर पर दानपेटी ले जाते नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पुरी घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार चैनल गेट और पेटियों के ताले टूटे मिले । केरपानी मंदिर के पुजारी सोनू महाराज ने जब सुबह मंदिर खोला तो उनको सभी जगह की ताले टूटे मिले जिसके बाद उन्होंने तुरंत समिति को इसकी सूचना दी। मंदिर समिति के सदस्य देवीदास खाड़े ने तुरंत सूचना थाना झल्लार को सुबह दी।

सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची। और मंदिर के पट कुछ समय के लिए बंद कर दिए थे। घटना स्थल पर एफएसेल की टीम, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मंदिर की दान पेटी ग्राम पंचायत केरपानी कार्यालय के पीछे वाले तालाब में खाली पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि गर्भ गृह में हनुमान जी के आभूषण सही सलामत मिले। इससे ये भी हो सकता है की केर पानी मंदिर को बदनाम करने की किसी प्रकार साजिश की गई होगी।

मंदिर परिसर में रहते है पुजारी | Betul News

बताया जा रहा है कि केरपानी मंदिर परिसर में ही पुजारी रहते हैं । मंदिर के पुराने पुजारी का परिवार भी मंदिर परिसर में ही रहता है । इसके अलावा तीन और पुजारी इसी परिसर में रहते हैं । इसके बावजूद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद के वे ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे गए ।

पुजारी को लेकर चल रहा था विवाद | Betul News

गौरतलब है कि पिछले दिनों केरपानी मंदिर में पुजारी को लेकर विवाद हुआ था । मंदिर समिति ने पुराने पुजारी को हटाने के लिए निर्णय लिया था और इसके बाद मंदिर में पूजा के लिए नए पुजारी को नियुक्त किया था । इस विवाद के बाद हनुमान जयंती के दिन पुराने पुजारी के बेटे ने मंदिर परिसर में हंगामा किया था ।

फिलहाल चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है । पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है । अगर मंदिर में कैमरे लगे होंगे तो उसके फुटेज की भी जांच की जाएगी ।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Betul News – 2 नकाबपोश घुसे थे केरपानी मंदिर में, एक ने सिर पर रखी थी दानपेटी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News