Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – अस्पताल प्रबंध का कारनामा बंद फ्रीजर में रखा शव

By
On:

परिजनों ने नाराजगी जताते हुए जमकर मचाया हंगामा

Betul Newsबैतूल अपनी बिगड़ैल कार्यप्रणाली के लिए हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले जिला अस्पताल का एक और कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद उसके शव को बंद पड़े फ्रीजर में रात भर के लिए रख दिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने बताया कि बंद फ्रीजर में शव रखने से शव पूरी तरह से अकड़ गया है।

इलाज के दौरान हो गई मौत | Betul News

प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु उच्चसरे उम्र 62 वर्ष निवासी मालवीय वार्ड खंजनपुर ने कल रात 8:00 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिन्हें गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान रात 1:00 से 2:00 बजे के आसपास मौत हो गई।

बंद फ्रीजर में रखी बॉडी | Betul News

इसके बाद शव को रात में जिला अस्पताल परिसर में बने परिसर में फ्रीजर में रखा गया था। परिजन आज सुबह जब बॉडी शिफ्ट करने के लिए पहुंचे तो देखा कि बॉडी बंद फ्रीजर में रखी हुई है। इसको लेकर परिजन ने हंगामा करते हुए नाराजगी भी व्यक्त की है।

वही परिजनों का कहना है कि बंद फ्रीजर में शव रखने से बॉड़ी अकड़ गई है। वही कुछ देर विवाद के बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल के मैनेजर दशन पंद्राम का कहना है कि मैं कुछ दिनों से बाहर हूं जिसके कारण मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं पता करवाता हूं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News