परिजनों ने कहा आत्महत्या नहीं हुई है हत्या
Betul News – बैतूल – जिला मुख्यालय के समीपस्थ नगर भडूस निवासी तिलकधारी बाबा का शव उसके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने बाबा की आत्महत्या किए जाने को नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस | Betul News
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकधारी उर्फ लोकेश तायवाड़े उम्र 28 साल निवासी भडूस का शव उसी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में परिजनों का कहना है कि तिलकधारी बाबा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों से हुआ था विवाद | Betul News
कोतवाली टीआई अजय सोनी का कहना है कि लोकेश तायवाड़े ने फरवरी माह में मंदिर की जमीन को लेकर और प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था इसकी सूचना प्राप्त हुई थी। उस समय समझाईश देकर मामला शांत करवा दिया था।
- Also Read – Top Mango Variety – स्वाद के मामले में इन वैरायटी का नहीं है तोड़, इस सीजन में करें ट्राई
कल रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलकधारी महाराज ने फांसी लगा ली है, जिसको लेकर फारेंसिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पीएम पैनल से कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.