ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रात भर परिजन ढूंढते रहे शव
शाहपुर – मेरे साथ दादी है… मैं उनके साथ जा रहा हूं…तुम माँ का ध्यान रखना… मैं जहा रहा हूं… मुझे ढूंढने मत मैं नहीं मिलूंगा…। अपनी बड़ी बहन को इस तरह का व्हाट्सएप मैसेज करने के बाद एक वीडियो बनाया और युवक ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई।
रात्रि साढ़े 12 बजे मैसेज पढ़ते ही परिजन युवक को ढूंढने निकले और शाहपुर से कुंडी तक पटरी छानी लेकिन युवक का शव नहीं मिला। दरअसल ट्रेन से टकराकर वह पुलिया के नीचे गिर गया था। आज सुबह शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है।
दादी की मौत से था परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि साढ़े 8 बजे अनिकेत पिता कैलाश नायक निवासी शाहपुर घर से निकला और साढ़े 12 बजे अपनी बड़ी बहन को व्हाट्सएप पर मैसेज से बात करता रहा कि मेरी चिंता मत करना, मेरे साथ दादी है, मैं जा रहा हूं। मम्मी का ध्यान रखना, मुझे मत ढूंढना, मैं नहीं मिलूंगा। इसके साथ ही एक वीडियो भी डाला था। उसके बाद आज सुबह उसका शव पटरी के नीचे पड़ा मिला है। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।
परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़
जवान लडक़े द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने से नायक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में कुछ दिन पूर्व ही मृतक की मां को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिनका नागपुर का उपचार चल रहा। वहीं उसकी दादी की भी मौत हो गई थी। अब यह मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।
सारी रात तलाशते रहे परिजन
आत्महत्या किए जाने संबंधी मैसेज और वीडियो परिवार के व्हाट्सएप गु्रप पर डालने के बाद गायब हुए अनिकेत को तलाशने के लिए पूरा परिवार और ग्रामीण उसे तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। अनिकेत की बाईक पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मिली थी। आज उसका शव शाहपुर और कुंबी के बीच पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन से टकराने के बाद शव दूर जा गिरा जिससे रात्रि में शव परिजनों को नहीं मिल सका था। आज अनिकेत का शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.