Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Death : पांव फिसलने से कुंए में गिरे युवक की मौत

By
On:

मुलताई – एक युवक कुंए पर पानी पीने गया था। अचानक उसका पांव फिसल जाने से वह कुंए में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलेगांव के बलेगांव ढाना का निवासी आयुष पुत्र प्रभु देशमुख (15) भूसा भरने के लिए सोमवार की सुबह 6 बजे खेत गया था। इस बीच प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए कुएं पर गया। वहां कुएं से वह बाल्टी से पानी खींच रहा था, तभी उसका पांव फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गया। खेत मे अन्य परिजन भी थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नही मिली। इधर आयुष की पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

1 घंटे तक वापस नहीं आए तो शुरू हुई खोज

बताया जा रहा है कि आयुष जब लगभग 1 घंटे तक वापस नहीं आया तो उसके बड़े भाई ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कुए पर जाकर देखा तो बाल्टी भी कुएं में पड़ी हुई थी।ऐसे में शक हुआ कि आयुष कुएं में गिर गया है, तुरंत ही सभी परिजनों को बुलाया गया और आयुष को कुएं से बाहर निकालने का काम किया गया, लेकिन जब तक उसको कुएं से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

15 वर्षित आयुष की मौत की खबर सुनते ही उसके पूरे परिवार में मातम पसर गया। हर किसी का रो रो कर बुरा हाल है।कक्षा नवी का यह छात्र होनहार था एवं पढ़ने लिखने में बहुत तेज था।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News