Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

By
On:

मुलताई-बैतूल हाईवे पर ग्राम परमंडल के पास एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया जा रहा है।

जहां हालत गंभीर होने से उसे बैतूल रेफर किया जा रहा है। दोनो युवक भाई है एवं कान्हाबघोली के रहने वाले है एवं वापस गांव रहे था, इस दौरान हादसा हो गया।

सांध्य दैनिक खबरवाणी को मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे कान्हाबघोली निवासी सुमित राजपूत (22 साल)एवं अतुल राजपूत (24 साल)बाइक से कंहाबघोली से मुलताई बैंक आ रहे थे।

बैतूल की ओर से आ रही कार जो तेज़ गति में थी, उसने इस बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, वही सुमित बुरी तरह घायल हो गया। जिसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रेफर किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News