Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Action : बैतूल के ताप्ती क्लब की ज़मीन पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

By
On:

बैतूल-जेएच कॉलेज के सामने ताप्ती क्लब की जमीन पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया ,राजस्व विभाग की टीम ने इस अतिक्रमण को हटाया ।

पिछले लंबे समय से इस अतिक्रमण को लेकर काफी चर्चा थी बताया जा रहा है कि ताप्ती क्लब और नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था । इसकी कई बार शिकायतें भी हुई लेकिन अतिक्रमण नहीं टूटा था ।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र महाले ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी इसको लेकर बैतूल तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने बेदखली का आदेश किया था शुक्रवार को नायब तहसीलदार डॉली रैकवार के नेतृत्व में टीम जेएच कॉलेज के सामने अतिक्रमण हटाने गई थी प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटा दिया

नजूल आरआई अरविंद सोनी ने बताया कि ताप्ती क्लब के नाम से पट्टा जारी हुआ था और इस जमीन पर 2000 वर्ग फीट में अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया था। तहसीलदार के आदेश पर अतिक्रमण हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया है ।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News