आमला– पति ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । आमला थाना क्षेत्र के जमवाड़ा गांव में घटी घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिमाला प्रसाद एसडीओपी मुलताई पल्लवी गौर और आमला थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे के साथ घटनास्थल पर पहुंची ।

स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए ।
बताया जा रहा है कि थाना आमला के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमवाड़ा में शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे कंचन पहाड़े पति जितेंद्र पहाड़े उम्र 30 वर्ष की उसकी ही पति द्वारा चाकू से गला रेतकर निर्ममता पूर्वक हत्या की गई ।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी आमला को विवेचना संबंधी उचित दिशा निर्देश दिए गए पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
आमला थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे का कहना है कि आरोपी पति जितेंद्र पहाड़े को हिरासत में ले लिया गया है । आरोपी मजदूरी का कार्य करता है और पत्नी पर चरित्र शंका करता था इसी को लेकर उसने हत्या की है । लाश का पोस्टमार्टम कल होगा । आरोपी से पूछताछ जारी है ।





