Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News : आम तोड़ने को लेकर एक महिला के साथ मारपीट

By
On:

मुलताई क्षेत्र के ग्राम महतपुर में आम तोड़ने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उसके पति द्वारा मुलताई के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

बताया जा रहा है कि इस महिला के खेत से एक दंपत्ति द्वारा लगभग 2 बोरे आम तोड़ लिए गए थे। इसके बाद महिला द्वारा इस पर आपत्ति ली गई, जिस पर उसके साथ मारपीट की गई है। मारपीट में महिला घायल हुई।

रामरति पति सुरेश ( 40 साल) को उसके पति सुरेश द्वारा मुलताई की सरकारी अस्पताल लाया गया। सुरेश ने बताया कि उसके खेत से लगभग 2 बोरे आम गांव की इमरती बाई एवं उसके पति द्वारा तोड़ लिए गए थे।जब रामरती ने इसका विरोध किया तो इमरती और उसके पति ने मिलकर रामरति की पिटाई कर दी।रामरति के पेट, चेहरे, सिर में चोट हैं।सुरेश द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News