Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Shahrukh khan की लड़की पर आया अमिताभ के नाती का दिल, मां श्वेता ने लगाई रिश्ते पर मुहर

By
On:

बॉलीवुड के ‘किंग’ Shahrukh khan की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दोनों की एकसाथ फोटो देखकर लगता है कि उन्होंने साथ में बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले, एकदूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है. नए साल पर दोनों किसी कपल की तरह पार्टी में पहुंचे थे. सुहाना खान को नव्या नवेली नंदा और उनकी मां श्वेता बच्चन के साथ घुलते-मिलते देखा गया था.

नई दिल्ली: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को अगस्त्य नंदा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन में देखा गया था. दोनों मैचिंग ड्रेस पहने दिखाई दिए थे. जब क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो फैंस को लगने लगा कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है. अब ताजा रिपोर्ट्स भी उनके रिलेशनशिप में होने की पुष्टि कर रही हैं.

यह भी पढ़े – Samudrik Shastra: ऐसी नाभि वाली महिलाये करती है लड़को को अपनी तरफ आकर्षित,

सुहाना और अगस्त्य दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डब्यू करेंगे. अब खबर आ रही है कि अगस्त्य ने सुहाना संग अपने अफेयर की बात कबूल कर ली है. अगस्त्य जब अपने परिवार के साथ क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे, तब उन्होंने बहन और मां की सुहाना खान से मुलाकात कराई थी और उन्हें अपना पार्टनर बताया था. तब फोटोग्राफर विरल भयानी ने सुहाना और अगस्त्य की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देखकर फैंस को लग रहा था कि वे डेटिंग कर रहे हैं.

Shahrukh khan की लड़की पर आया अमिताभ के नाती का दिल, मां श्वेता ने लगाई रिश्ते पर मुहर

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News