Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

FIR On Head Constable : जुआं खेलने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज,वीडियो हुआ था वायरल

By
Last updated:

बैतूल – FIR On Head Constable – खाकी वर्दी को लज्जित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सस्पेंड किये गए हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है(FIR On Head Constable)। इस वीडियो में एक हेड कांस्टेबल जुआ खेलते नजर आ रहा था। वीडियो आने के बाद इस हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था ।

बैतूल कोतवाली में पदस्थ हेड कांस्टेबल विजय रघुवंशी कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो में नजर आ रहे थे। दो वीडियो वायरल हुए हैं एक 11 सेकंड का है और एक 5 सेकंड का है । एक वीडियो में हेड कांस्टेबल ताश के पत्ते बांट रहा है और साथ ही 100 -100 रुपए नोट दांव पर लगाते नजर आ रहा है । हेड कांस्टेबल वर्दी पर ही जुआं खेल रहे थे ।

वीडियो कोतवाली थाना इलाके के सदर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लोग जुआ खेल रहे थे । किसी ने चोरी-छिपे वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया । वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद हेड कांस्टेबल विजय रघुवंशी को सस्पेंड कर दिया है(FIR On Head Constable) ।

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल विजय रघुवंशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 861/22 के तहत धारा 13,2 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।(FIR On Head Constable) बताया जा रहा है कि एसपी सिमाला प्रसाद ने मामले की जांच डीएसपी पल्लवी गौर को सौंप दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News