Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्व. अवधेश सिंह की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक लोगों की जांच

By
—
On:

खबरवाणी

स्व. अवधेश सिंह की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक लोगों की जांच

खबरवाणी / रफीक

सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय अवधेश सिंह की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर रविवार को प्रेम नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
आयोजक विक्की सिंह एवं परिवार के अनुसार शिविर में 500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नेत्र जांच के दौरान 190 लोगों की आंखों की जांच की गई। वहीं बीपी, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच 160 लोगों की हुई। कैंसर स्क्रीनिंग में 140 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन लोगों की प्रारंभिक रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई, जबकि एक मरीज में कैंसर की पुष्टि हुई। समय रहते बीमारी की पहचान होने पर संबंधित मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया।
आयोजक विक्की सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अवधेश सिंह ने अपना जीवन जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा में समर्पित किया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
शिविर के सफल आयोजन पर सिंह परिवार ने चिकित्सकों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News