Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

By
—
On:

खबरवाणी खबर का असर:

खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

सड़क की बदहाली की खबर ने खींचा जिम्मेदारों का ध्यान, गड्ढों से मिलेगी वाहन चालकों को राहत

भैंसदेही। खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का अब असर दिखाई देने लगा है। सड़क पर जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों और बारिश के चलते वाहन चालकों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से भरी सड़क पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा था, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ था।

अब मरम्मत कार्य शुरू होने से राहगीरों और वाहन चालकों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि बारिश के बाद दोबारा सड़क की हालत खराब न हो।

जनसमस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य क्षेत्र में खबर के असर के रूप में देखा जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News