Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा संकल्प अभियान के तहत अनाथ आश्रम पहुंचे जालम सिंह पटेल

By
—
On:

खबरवाणी

सेवा संकल्प अभियान के तहत अनाथ आश्रम पहुंचे जालम सिंह पटेल

बच्चों से आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम, आवश्यक सामग्री भी की भेंट

नरसिंहपुर — सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक एवं समाजसेवी श्रीमती सुमनलता पटेल ने रेवा नगर स्थित रामराजा अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली आश्रम पहुंचने पर अतिथियों ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और अन्य आवश्यकताओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया तथा उनके बीच अपनत्व और सहयोग की भावना के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बच्चों को आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहयोग और अपनत्व पहुंचे। सेवा, समर्पण और संवेदना के इसी भाव के साथ जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों की आवश्यकताओं को समझना और उनके साथ समय बिताना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस दौरान आश्रम के बच्चों में भी उत्साह नजर आया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News