Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनपद पंचायत करेली में आयोजित हुआ सेवा सेतु अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर

By
—
On:

खबरवाणी

जनपद पंचायत करेली में आयोजित हुआ सेवा सेतु अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर

करेली –– जनपद पंचायत करेली में सेवा सेतु अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित विषय जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। सेवा सेतु जैसे अभियान आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राहियों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि समस्त विभागों से संबंधित अधिकारियों ने स्टाल के माध्यम से हितग्राहियों से संवाद किया एवं स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत के अनुसार परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News