Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संसद की ऊर्जा समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,

By
—
On:

खबरवाणी

संसद की ऊर्जा समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,

ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े देश के अहम विषयों की संसदीय समीक्षा में निभाएंगे भूमिका

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति में पुनः सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े देश के महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों, विद्युत व्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों की संसदीय समीक्षा करने वाली इस महत्वपूर्ण समिति में उनकी भूमिका रहेगी।समिति ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित नीतियों, योजनाओं, बजट प्रावधानों तथा मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा कर संसद के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के माध्यम से सांसद श्री पाटील को खंडवा लोकसभा क्षेत्र सहित मध्यप्रदेश से जुड़े विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र के विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। बिजली व्यवस्था, विद्युत अधोसंरचना, कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों तथा सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाने में यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।
माना आभार
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संसद की ऊर्जा समिति में मिली जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए खंडवा लोकसभा क्षेत्र सहित मध्यप्रदेश से जुड़े ऊर्जा एवं विद्युत क्षेत्र के जनहित के विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस महत्वपूर्ण समिति में कार्य करने का अवसर जनहित के विषयों को नई मजबूती देने वाला है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News