खबरवाणी
मरीचिका गार्डन की स्थिति जर्जर, मॉर्निंग वॉक करने वालों को हो रही भारी परेशानी
बुरहानपुर । लालबाग स्टेशन रोड स्थित मरीचिका गार्डन वर्तमान में अव्यवस्था और बदहाली का शिकार बना हुआ है, जिसके कारण यहाँ प्रतिदिन सुबह सैर (मॉर्निंग वॉक) और कसरत के लिए आने वाले नागरिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गार्डन की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय सुनील महाजन इंदिरा कॉलोनी आदि लोगों और मॉर्निंग वॉकर्स में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
पाथवे की खुदाई से रास्ता ठप, कसरत की मशीनें भी पड़ीं खराब
गार्डन के मुख्य वॉकवे पर लगे सीमेंट ब्लॉक को खोदकर लंबी नाली बना दी गई है, जिससे टहलने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। जगह-जगह मिट्टी के ढेर और उखड़े हुए ब्लॉक पड़े रहने से बुजुर्गों और अन्य लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, पार्क में ओपन जिम के तहत लगाई गई एक्सरसाइज मशीनें भी टूट-फूट का शिकार हो चुकी हैं और रख-रखाव के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो रही हैं।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से की शीघ्र सुधार की मांग
मॉर्निंग वॉक पर आने वाले सुनिल महाजन निवासी इंदिरा कॉलोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उद्यान मैं सुबह दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गार्डन में चल रहे निर्माण कार्य व खुदाई को जल्द पूरा कर ब्लॉक दुरुस्त किए जाएं तथा टूटी मशीनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आम नागरिक बिना किसी दुर्घटना के डर के पार्क का उपयोग कर सकें।
.





