खबरवाणी
गांधी जयंती पर खंडवा जिला जेल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक बंदियों ने लिया लाभ उठाया
। दिन प्रतिदिन किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में गांधी जयंती के अवसर पर ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा शहीद जननायक जेल, जिला खंडवा में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक श्रीमान डी.के. सारस जी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 300 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान द्वारा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया गया। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तनीष्क श्रोफ (BDS) ने बंदियों के दांतों एवं मुख संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें बंदियों की आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। महिला बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए महिला RMO डॉक्टर द्वारा लगभग 20 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। शिविर में सभी मरीजों का निःशुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सावधानियां बताई गईं। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के निदेशक श्री कबीर चौकसे जी के निर्देशन एवं सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना रहा। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस पहल के माध्यम से ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया।





