Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्वच्छता कार्य बने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा – सुनील टेकपुरे””

By
—
On:

खबरवाणी

“”स्वच्छता कार्य बने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा – सुनील टेकपुरे””

“”स्वच्छ ग्राम स्वस्थ ग्राम की संकल्पना हो साकार – गावंडे””

“”सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर ने किया स्वच्छता कार्यक्रमो का किया आयोजन””

आठनेर। 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में चयनित पांचो नवांकुर संस्थाओं द्वारा अपने सेक्टरों के चयनित ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसी कड़ी में जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड़ के तत्वाधान में ग्राम हिडली के टेकरी दुर्गा मंदिर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिडली के द्वारा ग्राम पंचायत हिडली के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास की झाड़ियो,घासफूस,पूजन सामग्रीयो,प्लास्टिक की बोतले,पन्नियां इत्यादि की सफाई कर उचित निस्तार किया गया।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पांच पौधों का रोपण भी मंदिर परिसर में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड आठनेर की ब्लॉक समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूरे विकासखंड में नवांकुर संस्थाओं,प्रस्फुटन समितियो एवं मुख्यमंत्री सामाजिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा निरंतर शासन द्वारा निर्धारित तय विभिन्न गतिविधियो को आयोजित किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत आज हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं।ग्रामीण नगर मंडल अध्यक्ष आठनेर एवं प्रस्फुटन समिति सचिव सुनील टेकपुरे ने कहा कि स्वच्छता का भाव हमारे व्यवहार में रहना चाहिए।अपने घर आंगन सहित आसपड़ोस,अपने कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रहे ऐसा हमारा प्रयास रहना चाहिए।किसी तिथि विशेष को ही स्वच्छता कार्यक्रम करेंगे यह ठीक नहीं है बल्कि स्वच्छता कार्य हमारे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।नवांकुर संस्था जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड़ के अध्यक्ष देवीदास गावंडे ने कहा कि हमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अपने ग्राम को स्वच्छ रखना चाहिए।जिससे स्वच्छ ग्राम,स्वस्थ ग्राम की संकल्पना साकार हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य आनंद धुर्वे,ग्राम पंचायत हिडली के सरपंच रामा इवने,प्रस्फुटन समिति हिडली के अध्यक्ष आनंद टेकपुरे,सामाजिक कार्यकर्ता सालकराम जीतपुरे,मिथलेश लहरपुरे, आशुतोष सिंह चौहान,रितेष टेकपुरे,परामर्शदाता दीपाली पातुलकर,अंकित सातपुते,सी एम सी एल डी पी छात्र दयाराम,सोहनसिंह,ज्योति धुर्वे,मनीषा उइके,रीता बारस्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के संकल्प के साथ किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News