Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

By
—
On:

खबरवाणी

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

मुलताई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह गांधी चौक में नगर पालिका द्वारा स्वच्छ्ता ही सेवा है एवं जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके पश्चात उपस्थित विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित पार्षदो, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निकाय के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
इसके उपरांत गांधी चौक से जयस्तंभ चौक तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। वहीं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओ का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,सभापतिगण पार्षद जीए बारस्कर, महेंद्र पिल्लू जैन,अजय यादव, शिल्पा मनीष शर्मा,वर्षा गड़ेकर,रितेश विश्वकर्मा, एल्डरमेन बीना पंजाबी,सुनीता नागले, राजू चौबे, निलेश चावरियां, प्रीतम सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे,जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार,मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक,स्कूली छात्र/ छात्रा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News