Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चिचोली -चुनाहजूरी कांग्रेस मंडलम में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

By
—
On:

खबरवाणी

चिचोली -चुनाहजूरी कांग्रेस मंडलम में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

चुनाहजूरी। सत्य,अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सादगी,ईमानदारी और देशसेवा के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के चुना हजूरी मंडलम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और देशहित में किए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक सचिव श्री सुरेश यादव,चुनाहजूरी सरपंच श्री दल्लु सिंह उइके, आदिवासी विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कंचना बारस्कर,चुनाहजूरी मंडलम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बादामी यादव एवं श्री राजेश बाबा साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा,स्वच्छता और मानवता का मार्ग दिखाया,वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का समापन दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
नोमेश इवने
मिडिया प्रभारी ग्रामीण
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिचोली

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News