खबरवाणी
जन शिक्षा केन्द्र जम्बाड़ा में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत 75 डेस्क बैंच का वितरण
आमला:- आज जन शिक्षा केन्द्र जम्बाड़ा के अंतर्गत आने वाली 22 प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ 75 शिक्षको के द्वारा शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम में 75 नग डेस्क बैंच दान स्वरूप भेट निम्न प्राथमिक शाला को किया गया जिसमें क्रमशः प्राथमिक शाला बसदेवाढाना 20 नग सेमरियाखुर्द 9 नग वासुदेवढाना 8 नग धन्नूढाना 2 नग बेलढाना 6 नग गुवाड़ीढाना 4 नग रानिडोंगरी 4 नग हनुमानढाना 4 नग चौंढाढाना 7 नग एवं प्राथमिक शाला डोडावानी को 11 नग कुल 75 नग डेस्क बैंच पाकर बच्चो के मन में खुशी की लहर दौड़ गई| चूंकि बच्चे लंबे समय से फर्श पर नीचे बैठकर पढ़ाई करते थे अब डेस्क बैंच पर बैठकर पढ़ाई करने की उन्हें सुविधा मिलेगी, इससे अब शिक्षा की डोर मजबूत होगी, इस अभिनव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक मनीष धोटे,जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी वंदना चढ़ोकार जन शिक्षक अमर सिंह चौहान ग्राम पंचायत सरपंच रामचंद्र देशमुख समस्त शालाओं के शाला प्रभारी शालेय स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण गणमान्य उपस्थित थे कार्यक्रम मे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया गया कि यह पहल निश्चित है शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगी विकास खण्ड स्रोत समन्वयक मनीष धोटे के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि बच्चे अब सुविधाजनक स्थिति में बैठकर पढ़ाई करेंगे व बच्चो का आशीर्वाद दान दाताओं को जरूर मिलेगा उन्होंने उपस्थित ग्रामीणगणों से इस पहल में जुड़ने का आव्हान किया अंत में बच्चो को चाकलेट व मिठाई का वितरण किया गया शाला प्रभारी के द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण दानदाता एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया





